फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 योजनाओं का सांसद ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
फोटो 30सीएचबीपी60: बटन दबाकर विकास कार्यों का लोकार्पण करते सांसद सुब्रत पाठक, विधायक अर्चना पांडे? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड में क्षेत्र पंचायत निधि से 50 विकास कार्यो का मंगलवार को सांसद सुब्रत पाठक ने लोकार्पण किया। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य कागजों में नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद के अलावा विधायक अर्चना पांडेय और ब्लाक प्रमुख सुमन सिंह ने भी हिस्सा लिया।
क्षेत्र पंचायत निधि से करीब 2.98 करोड़ रुपये की लागत से बनीं पुलिया, इंटरलॉकिंग और किशनपुर व ब्लाक परिसर में आरओ प्लांट का लोकार्पण किया गया।
सांसद ने सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह जो भी हैं, अपने पिता मुलायम सिंह यादव की बदौलत हैं।
जबकि उप प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बनाई है। काऊ मिल्क प्लांट उन्होंने कमीशन के चक्कर में चालू कराया।
भाजपा सरकार में गांव में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत से विकास कार्य हो रहे हैं।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी, संयुक्त बीडीओ संजय दोहरे, बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा सिंह, एनपीआरसी सुदीप पटेल, पशु चिकित्सक डॉ.सुशील कुमार सिंह, पार्टी नेता रामवीर कठेरिया, राजीव सिंह, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, आनंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत और राजीव ठाकुर मौजूद रहे।
- आवास के लिए रो पड़ी रूपरानी
ग्राम पंचायत मुंडाला से आई रूपरानी माइक पर ही आवास के लिए रोने लगी और कहा कि लड़का पागल है, न पेंशन मिलती और न ही उन्हें आवास मिला। बीडीओ अखिलेश तिवारी ने सचिव नीलम शर्मा को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नहीं दिखीं महिला जनप्रतिनिधि
क्षेत्र पंचायत की बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी न के बराबर रही। बता दें कि विकास खंड में 97 बीडीसी में 44 महिला सदस्य हैं। वहीं 67 ग्राम प्रधानों में से 33 महिला प्रधान चुनीं गई थीं। इसके बाद भी बैठक में मात्र नौ-दस ही महिला जनप्रतिनिधि मौजूद रहीं। हमेशा की तरह अधिकांश महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि ही बैठक में भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें