फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहरा देवी मंदिर में भक्तों का तांता

Sun, 21 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
मंदिर से पवित्र मिट्टी लेकर जाते श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रोहिली में भाद्र मास के प्रथम शनिवार को लगने वाले मेले में मोक्ष दायिनी मां जाहरा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक हजारों भक्तों ने मां की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर मनौतियां मांगीं। माता को अन्न व घी का अर्पण किया। मेला परिसर में सजी दुकानों से  खरीदारी की गई। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रे्ट से अलावा कई थानों की पुलिस, पीएसी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगीं रहीं।
विज्ञापन


जाहरा देवी मंदिर के पट शनिवार को पौ फटते ही खुल गए थे।  कन्नौज के अलावा औरैया, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर,जालौन, भिंड, मुरैया, ग्वालियर, झांसी, इलाहाबाद, बाराबंकी, बांदा व बहराइच जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने जाहरा देवी के दर्शन के लिए शुक्रवार की देर शाम को ही डेरा डाल लिया था। शनिवार की सुबह भी हजारों की संख्या में श्रद्घालु दर्शन के लिए पहुंचे। वाहनों को पुलिस ने मंदिर से  एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया था। इससे श्रद्घालु पैदल ही मां के दरबार पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेटल डिटेक्टर से एलआईयू के दरोगा श्री प्रकाश ने जांच के बाद अंदर प्रवेश की अनुमति दी। श्रद्घालुओं ने जाहरा देवी को अनाज व घी चढ़ाया।

मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले से लोगों ने लकड़ी के मचबे, मूसल, जानवरों की सजावट का सामान, महिलाओं ने अपने श्रृंगार के अलावा घरेलू वस्तुओं की खरीदारी की। बच्चों ने मेले में लगे हिंडोलेे का लुत्फ उठाया।  मेले में इंतजामों के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में मेला प्रभारी शिव नारायण पांडेय (तहसीलदार छिबरामऊ), कानूनगो दिनेश चंद्र दुबे के अलावा लेखपाल राकेश बाबू, अवध नारायण, अमन श्रीवास्तव, केपी सिंह, धर्मेंद्र, अवनीश, अमरपाल समेत डेढ़ दर्जन लेखपाल, एक दर्जन संग्रह अमीन व सह संग्रह लगाए गए थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद, थानाध्यक्ष इंदरगढ़ सुरेश कुमार, दिलीप कुमार, शिव भगवान, सुहेल खां के अलावा महिला दरोगा उज्जवल रानी गुप्ता की ड्यू्टी लगाई गई थी। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड व दो सेक्शन पीएसी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें