जलालाबाद। रात के अंधेरे में तीन-चार ड्रोन आसमान में उड़ते देख ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार की रात साढ़े दस बजे पठकाना मोहल्ले की ओर से तीन-चार ड्रोन कस्बे के जीटी रोड की तरफ उड़ते देखे गए। लोगों ने ड्रोन से रेकी कर चोरी की आशंका जताते हुए रात गश्त शुरू कर दिया। पुलिस अभी तक संदिग्ध ड्रोन का सुराग नहीं लगा सकी है। कस्बे के पीयूष दुबे, अंशू तिवारी, सोनम का कहना है कि रात साढ़े दस बजे बाजार में कई ड्रोन उड़ते दिखे तो 15-20 युवक ड्रोन संचालित करने वालों को खोजने लगे, लेकिन ड्रोन अचानक खेतों की तरफ पहुंचकर गायब हो गए। क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय ने कहा कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।