फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह मतदान केंद्रों पर उमड़े वोटर

Sun, 06 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत को लेकर शनिवार को तीसरे चरण के लिए हुए मतदान में तालग्राम व गुगरापुर क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर जमकर वोटों की बारिश हुई। दोपहर दो बजे तक अधिकांश बूथों पर 65 फीसदी वोट डाले जा चुके थे। उधर, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के तेवर आज कड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन


लगातार भ्रमण के दौरान पोलिंग बूथों के इर्द-गिर्द जमा लोगों को आईटीबीपी की मदद से खदेड़ा गया। ज्ञात हो कि गुगरापुर क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों को संवेदनशील प्लस में रखा गया था। इस कारण वहां पर अतिरिक्त फोर्स के अलावा अफसर भी लगातार भ्रमण करते रहे। वोट डालने के बाद किसी को भी बूथ के बाहर एकत्रित नहीं होने दिया गया।

हालांकि, वोटरों में भी जागरूकता दिखी और अधिकांश पोलिंग बूथों पर 65 फीसदी से ज्यादा वोट दोपहर दो बजे तक डाले जा चुके थे। प्राथमिक स्कूल इब्राहिमपुर के बूथ 58 पर दोपहर एक बजे के करीब 675 में 480, बूथ 59 पर 610 में 377, प्राथमिक स्कूल बारामऊ के बूथ 18 में 687 में 575, 19 में 645 में 465, 20 में 807 में 553 के अलावा दोपहर दो बजे के करीब गढ़िया बलिदापुर के बूथ 10 में 788 में 608, 11 में 739 में 528 वोटर वोट डाल चुके थे।
विज्ञापन


दोपहर के वक्त अधिकांश पोलिंग स्टेशनों पर शांति दिखाई दी। हालांकि, फर्जी वोटिंग को लेकर कई जगह एजेंटों के मध्य आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, पर बाद में पुलिस ने पहुंचकर समझा-बुझाकर शांत कर दिया। उधर, तालग्राम विकास खंड की ग्राम सभा मलिकपुर में प्रधान व सदस्य पद के लिए सुबह से ही लोग लाइन में लग गए।

समय से पहले ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सबसे ज्यादा पहली बार मतदान करने वाले युवक-युवतियों में मतदान करने के प्रति जोश दिखा। भैंसियापुर गांव में दोपहर के वक्त ही पोलिंग स्टेशन पर सन्नाटा नजर आया। वहीं गुरौली, झूसी नागर, तमियामऊ, आलमपुर आदि मतदान केंद्रों पर कई बार झड़पें व नोकझोंक होती रही।

प्रत्याशी एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग करने के आरोप लगाते रहे। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, गुरसहायगंज कोतवाल बीएल यादव दिन में कई बार मतदान केंद्रों पर पहुंचे और लोगों से शांतिपूर्ण लाइन में लगकर वोट डालने को कहा। भीड़ लगाए लोगों को चेतावनी देकर बार-बार भगाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें