अमोलर। माधौनगर गांव में बुखार से किसान मुकेश शंकरवार की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कुल 56 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद जरूरतमंदों को दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य टीम ने बुखार से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। शिविर में डॉ. प्रेमचंद, फार्मासिस्ट नितिन और लैब एएलटी अखिलेश जांच की। ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने और बुखार होने पर समय से जांच कराने की सलाह दी गई।
-
जनेरी और जैनपुर में स्वास्थ्य शिविर में 71 मरीजों को दी दवाई
ठठिया। जैनपुर गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रोहित सिंह ने 41 मरीजों को दवाएं वितरित कीं, जबकि 12 मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं, जनेरी गांव में डॉ. अमृत सिंह की टीम ने 30 मरीजों को दवा दी और 10 मरीजों के खून के नमूने लिए। इसके अलावा 18 मरीजों के डेंगू संबंधी नमूने भी जांच के लिए लिए गए।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छरों से बचाव करने और बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में शिविर लगाकर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।