फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने वंचित किया, डीएम दिलाएंगे चेक

Sat, 18 Apr 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अनुज कुमार झा ने शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई उनकी फसलों को भी देखा। इस दौरान करीब आधा दर्जन किसानों ने सूची में अपना नाम न होने की शिकायत रखी। बाद में डीएम ने क्षेत्र के 88 किसानों को 468528 रुपये धनराशि की चेक बांटी।
विज्ञापन


डीएम दोपहर दो बजे के करीब बहादुरपुर गांव पहुंचे। डीएम के पहुंचते ही कई किसानों ने शिकायत रखी कि क्षेत्रीय लेखपाल ने आपसी रंजिश के चलते सर्वे सूची में उनका नाम नहीं दर्ज किया। इस शिकायत पर डीएम ने लेखपाल राजकुमार को बुलाया। लेखपाल का तर्क था कि शिकायतकर्ताओं की फसलों का नुकसान 33 फीसदी से भी कम है।

इस वजह से उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। इस पर किसानों ने विरोध जताते हुए डीएम से कहा कि वह खुद खेतों में चलकर उनकी फसलों का आकलन करें। इस पर डीएम ने एसडीएम महेश चंद्र शर्मा व तहसीलदार को मौके पर जाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कई किसानों के खेतों पर जाकर नुकसान का सर्वे किया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ किसानों की फसलों का नुकसान 33 फीसदी से अधिक दिखाई दिया। इस पर उन्होंने लेखपाल को रवैया सुधारने का निर्देश देकर इन सभी के नाम सूची में शामिल करने को कहा। सभी किसानों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। चौपाल के दौरान कुछ ग्रामीणों ने गांव में अतिक्रमण की शिकायतें रखी।

कहा कि पिछले तीन सालों से तहसील दिवस पर थाना दिवस में शिकायत करने के बावजूद भी दबंग अवैध कब्जा नहीं हटा रहे हैं। इस पर एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से तत्काल अवैध अतिक्रमण हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें