फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से अधेड़ की मौत, बुखार से 20 बीमार

Tue, 17 Oct 2017 12:07 AM IST
kannauj
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला युसुफपुर में फैले संक्रामक रोगों की चपेट जहां 20 लोगों की हालत गंभीर है, वहीं डेंगू से पीड़ित एक अधेड़ ने इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि अन्य बीमार लोगों का महानगरों के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि शहर के मोहल्ला युसुफपुर भगवानपुर मकरंदनगर में बीते एक सप्ताह से संक्रामक रोग फैला है। करीब 20 लोगों की हालत खराब है। जिन्हें परिजनों ने लखनऊ और कानपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। रविवार की रात डेंगू की चपेट से पीड़ित भगवानदास उर्फ मन्नू कुशवाहा (55) ने लखनऊ के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मृतक के 14 वर्षीय पुत्र निर्दोश में डेंगू के लक्षण पाए गए थे। इलाज से वह ठीक हो गया, लेकिन डेंगू की चपेट में आने के बाद भगवानदास ने दम तोड़ दिया।

जबकि मोहल्ले में गंदगी और दूषित पेयजल के चलते बुखार से पीड़ित आदेश कुशवाहा, रीमा, यश, रागिनी, छोटू, मनंत, तन्मय कुशवाहा, देवकी, नेहा कुशवाहा, सीमा, सोनम, स्वाती, बृजेश, ऋषि, अजय, जितेंद्र के अलावा मलिखान और पारुल की हालत गंभीर है। परिजनों ने इन्हें कानपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं सीएमओ डा. के स्वरूप ने बताया कि मृतक की मौत डेंगू से होने की पुष्टि नहीं हुई है। वह कैंसर से भी पीड़ित चल रहा था। जबकि परिजनों ने निजी चिकित्सकों की राय के अनुसार डेंगू से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन


हेल्थ कैंप के बाद चिकित्सकों ने किया दौरा
कन्नौज। युसुफपुर में फैले संक्रामक रोगों की जानकारी होने के पर सीएमओ ने शनिवार को अस्थायी शिविर लगाया था। यहां कुछ बीमार लोगों का इलाज भी किया था। जबकि अधिकांश मरीजों का नर्सिंग होम में इलाज होने के कारण टीम लौट आई थी। सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने मोहल्ले का दौरा किया, लेकिन घरों में बीमार न मिलने के कारण टीम गलियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करा कर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें