फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शहर से अधिक कस्बों में मनाया गया लोकतंत्र का जश्न

Thu, 11 May 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लोकतंत्र की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास हुए अपने जिले में कस्बों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। जिला मुख्यालय के मुकाबले छिबरामऊ नगर पालिका में अधिक मतदान हुआ। नगर पंचायत में समधन ने बाजी मारी है। उसका वोट प्रतिशत कमोबेश पिछले चुनाव की ही तरह रहा है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव का उत्साह वोटरों के सिर चढ़कर बोला। तीनों नगर पालिका कन्नौज, छिबरामऊ और गुरसहायगंज के अलावा, पांचों नगर पंचायत समधन, तिर्वा, सौरिख, तालग्राम और सिकंदरपुर सभी में 60 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े। 2017 के पिछले चुनाव में सभी आठ सीट पर 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। इस बार हालांकि गर्मी की वजह कर मतदान पिछली बार के मुकाबले थोड़ा कम हुआ, लेकिन उत्साह कम नहीं रहा। तीनों नगर पालिकाओं में छिबरामऊ के वोटर में ज्यादा उत्साह दिखा। नगर पालिकाओं में सबसे ज्यादा वोटिंग छिबरामऊ में हुई। इसी तरह नगर पंचायत में समधन ने बाजी मारी। सभी पांचों नगर पंचायत के मुकाबले समधन के वोटरों ने ज्यादा उत्साह दिखाया। समधन इकलौती ऐसी सीट रही, जहां 75 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े।
-
नगर पालिकाएं 60 पार, नगर पंचायत 70 फीसदी से अधिक
यह भी इत्तेफाक है जिले की तीनों नगर पालिकाओं में वोटिंग 60 फीसदी से कुछ ज्यादा रही। कन्नौज में 60.29, छिबरामऊ में 61.31 और गुरसहायगंज में 60.88 फीसदी वोट पड़ा। इसके मुकाबले पांचों नगर पंचायतों में वोटिंग 70 फीसदी से ज्यादा रही। समधन में सबसे ज्यादा 75.54, उसके बाद सौरिख में 74.67 फीसदी वोट पड़े। तीसरे नंबर पर 73.73 फीसदी वोटिंग के साथ तालग्राम रहा। सिकंदरपुर में 72.40 फीसदी और तिर्वा में सबसे कम 70.12 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें