फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विवादित तालाब की 200 बीघे जमीन का कराया सीमांकन

विज्ञापन
पुलिस व पीएसी बल को निर्देश देते एसडीएम व सीओ। संवाद - फोटो : पुलिस व पीएसी बल को निर्देश देते एसडीएम व सीओ। संवाद
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम सभा निगोह व हमीरपुर गांव स्थित 700 बीघे के तालाब की जमीन की प्रशासन ने गुरुवार को पैमाइश कराई। इसके बाद जमीन पर छह हजार पौधों को रोपण कराया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सीओ के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।
विज्ञापन



ग्राम सभा निगोह खास में गाटा संख्या 1609 में 56 हेक्टेयर (700 बीघे) का तालाब है। इस तालाब पर निगोह, हमीरपुर समेत पांच गांवों के किसान कब्जा किए थे। ग्राम सभा हमीरपुर के प्रधान पति समेत तीन परिवारों को छोड़कर सभी लोगों ने कब्जा छोड़ दिया था। निगोह स्थित तालाब की पैमाइश कराने के बाद पहले ही सीमांकन कराया जा चुका है।
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी राजस्व, पंचायती राज विभाग व वन विभाग की टीम के साथ हमीरपुर स्थित तालाब पर पहुंचे थे। सीओ सुरेश मलिक के नेतृत्व में छिबरामऊ कोतवाली पुलिस, विशुनगढ़, सकरावा व सौरिख थाना पुलिस को तालाब के आसपास एक प्लाटून पीएसी को मुस्तैद किया गया था। तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने 200 बीघे जमीन की पैमाइश कराई। बीडीओ दीपांकर आर्य ने मनरेगा श्रमिकों से पिलर लगवाकर तालाब का सीमांकन करा दिया।
विज्ञापन

वहीं, वन रेंजर के नेतृत्व में मजदूरों ने तालाब की जमीन पर छह हजार पौधे रोपित किए। एसडीएम ने बताया कि पूरे तालाब की पैमाइश कराई जा चुकी है। किसानों की जमीन पैमाइश कर उनके सुपुर्द की जा चुकी है। इसके बाद भी यदि किसान को आपत्ति है तो दोबारा पैमाइश करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 150 से 200 बीघे विवादित जमीन पर प्रधान पति राजीव यादव परिवार के लोगों के साथ कब्जा कर खेती कर रहे थे। यह लोग कब्जा छोड़ने को लेकर तैयार नहीं थे। इन लोगों ने राजस्व टीम पर भी हमला किया था।


पैमाइश के दौरान प्रधान पति ने समर्थकों के साथ राजस्व टीम पर किया था हमला

तीन दिन पहले तहसीलदार अवनीश कुमार व नायब तहसीलदार रामप्रकाश के नेतृत्व में राजस्व टीम हमीरपुर में तालाब की जमीन की पैमाइश करने गई थी। यहां प्रधान पति राजीव यादव ने समर्थकों के साथ क्षेत्रीय लेखपाल अश्वनी कुमार की पिटाई करने साथ ही राजस्व टीम पर हमला कर दिया था। इस मामले में विशुनगढ़ थाने में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रधान पति की गिरफ्तारी के लिए विशुनगढ़ पुलिस दबिश दे चुकी है पर वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें