तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम के निरीक्षण से पहले डॉक्टरों की कमी दूर करने की पहल तेज हो गई है। इसी कड़ी में मेडिकल कॉलेज में 135 जूनियर डॉक्टरों का साक्षात्कार किया गया।
पीजी पाठ्यक्रम की मंजूरी से पहले मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के तहत 70 जूनियर डॉक्टरों की नियुक्ति होनी है। बुधवार को उन सभी पद के लिए साक्षात्कार लिए गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने संविदा पर कॉलेज में करीब 70 जूनियर डाक्टर नियुक्ति करने की मांग पर हरी झंडी मिलने के बाद जूनियर डॉक्टर नियुक्ति का काम शुरू कर दिया है। कालेज प्रशासन ने बुधवार को 135 डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया है। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए जूनियर डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। सभी विभागों के लिए 135 डॉक्टर का साक्षात्कार किया गया।