फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 50 लाख मुआवजे की मांग

Sat, 24 Feb 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बेरोजगारी से तंग आकर युवक की खुदकुशी मामले में सपा ने सरकार का घेराव किया है। सरकार पर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने में नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा कि नौजवान जान देने पर आमादा हैं। सपा ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार की शाम मीडिया से रूबरू होकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता आकाश शाक्य ने कहा कि सदर तहसील कन्नौज के भूढ़पुर्वा निवासी ब्रजेश पाल ने बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या की। भाजपा सरकार देश व प्रदेश के युवाओं की अनदेखी कर रही है। हर साल दो करोड़ नौकरी का वादा करके सत्ता में आई, लेकिनआज युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। युवा आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। सरकार झूठी वाहवाही के लिए रोजगार के नाम पर झूठे आंकड़े पेश कर रही है।
मुख्यमंत्री सदन और रैलियों में कहते हैं की प्रदेश में 100 में केवल चार युवा बेरोजगार हैं, हकीकत जुदा है। आरोप लगाया कि सरकार लगातार सरकारी नौकरियां खत्म कर रही है। सरकारी संस्थान बेचे जा रहे हैं, जिस कारण उन संस्थानों की सरकारी नौकरियां खत्म हो रही है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा की बेरोजगारी की वजह से एक युवा का आत्महत्या करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, सलोवा ज़िलाध्यक्ष अंशु पाल, जिला पंचायत सदस्य राजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो:24: अखिलेश यादव की ओर से किया गया ट्वीट। स्रोत: सोशल मीडिया
अखिलेश ने एक्स कर सरकार को घेरा
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूड़पुर्वा निवासी ब्रजेश पाल आत्महत्या प्रकरण में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है, यह एक बेहद दुखद खबर है कि बेरोजगारी की त्रासदी से निराश होकर कन्नौज के एक युवक ब्रजेश पाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। और ऐसा करने से पहले उसने सभी डिग्री भी जला डाली। जीवन देना कोई समाधान नहीं होता। संघर्ष ही समाधान का रास्ता निकालता है। भाजपा सरकार में नौकरी की उम्मीद बेमानी है। जो भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए हर हथकंडा अपनाती है, वह नौकरी देने के नाम पर क्यूं मुकर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें