फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए 25 आवेदन

Sat, 24 Feb 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए विकास खंड के विभिन्न गांवों से 25 आवेदन हुए हैं। इन आवेदकों की पात्रता की जांच आठ सचिवों को सौंपी गई है। पंचायत सचिवों को तीन दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए विकास खंड की अलग-अलग ग्राम पंचायतों से 25 ऑनलाइन आवेदन किए गए। एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह ने इन आवेदनों की जांच आठ पंचायत सचिवों को तीन दिन के अंदर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तिथि और जगह का चयन नहीं हुआ है लेकिन ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले जोड़ों को सरकार की ओर से उपहार के अलावा कन्या के खाते में 35 हजार की धनराशि भेजी जाती है। इसके अलावा विवाह समारोह का पूरा खर्च भी सरकार ही वहन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें