फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद पर टिप्पणी करने वाली सपा नेत्री पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सभासद अतुल वर्मा, साथ में धर्मेंद्र कश्यप। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ गया है। भाजपाइयों ने सपा नेत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

सोमवार को सभासद अतुल वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर महामंत्री धर्मेंद्र कश्यप सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम गौरव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि समाजवादी पार्टी की नेत्री रचना सिंह ने कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाजपाइयों ने ज्ञापन के साथ ही सपा नेत्री की फेसबुक के स्क्रीनशॉट भी एसडीएम को दिखाए। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से सपा नेत्री पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सोनू राठौर व अजय राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें