फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक से लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
कन्नौजःजला सामान देखता गृहस्वामी व ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। प्रधानमंत्री के आह्वान पर जलाए गए दीपक से असावधानी से किराना व्यापारी के घर में आग लग गई। आग से दो लाख नगद समेत साढ़े पांच लाख का सामान स्वाहा हो गया। हादसे के वक्त परिवार मकान के निचले हिस्से में मौजूद था। पड़ोसियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नैपालपुर के रामशंकर कुशवाहा पुत्र सीताराम की अमोलर मुख्य बाजार में किराने की थोक दुकान है। रविवार रात परिवार के साथ दीपक व मोमबत्ती जलाई थीं। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फ्रिज पर दीपक रखकर रामशंकर दरवाजा बंद कर परिवार के साथ नीचे आकर बैठ गए। दीपक बेड पर गिरने से आग लग गई। कमरे से धुआं व लपटें निकलती देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर पड़ोसी व ग्रामीण दौड़ पड़े। सबमर्सिबल पंप चालू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग से कमरे में रखा फ्रिज, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, वाशिंग मशीन, बेड के अलावा अलमारी में रखी दो लाख रुपये की नगदी जल गई। रामशंकर के अनुसार साढे़ पांच लाख का नुकसान हुआ है। प्रधान गुरु प्रसाद वर्मा की सूचना पर लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी ने नुकसान का जायजा लिया। आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें