फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर पांच जूनियर डाक्टरों का वेतन काटा

Tue, 28 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
चिकित्सक
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज के मेडिसिन वार्ड में सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान नदारद मिले पांच जूनियर डाक्टरों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने दिया है। उधर, इस मामले में जूनियर डाक्टरों ने अपने विभागाध्यक्ष पर तानाशाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह को मेडिसिन विभाग के एचओडी डा. मृदुल भूषण ने फोन करके जानकारी दी कि उनके विभाग में ओपीडी की ड्यूटी में तैनात छह जूनियर चिकित्सकों में से महज एक ही है। मरीजों की भीड़ के दिक्कत हो रही है। इस पर सीएमएस ने मेडिसिन वार्ड पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि जेआर डा. राहुल चतुर्वेदी, डा. रिजवान अहमद, डा. कीर्ती शुक्ला, डा. यतेंद्र पोरवाल, डा. महेश चंद्र गुप्ता ड्यूटी से नदारद हैं।

एचओडी डा. मृदुल भूषण के केबिन में मरीजों की भारी भीड़ लगी हुई है। निरीक्षण के बाद उन्होंने सभी जेआर को नोटिस भेजकर तत्काल जवाब देने को कहा। मंगलवार की दोपहर तक जवाब न देने पर प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने सभी गैर हाजिर चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उधर, गैर हाजिर चिकित्सकों का आरोप है कि एचओडी उन लोगों के साथ अभद्रता का व्यवहार करते हैं। जिस वजह से उनके साथ कोई जेआर काम करने को तैयार नहीं है। गत शुक्रवार को भी उन लोगों की ड्यूटी थी। कुछ देर के लिए वह कैंटीन तक चले गए। इस पर एचओडी ने उन लोगों के साथ अभद्रता की। इसकी जानकारी उन्होंने प्राचार्य को दी थी। सोमवार को भी सीएमएस के निरीक्षण के दौरान सभी जेआर कैंटीन में चाय पीने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें