फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर अलर्ट का फरमान

Wed, 24 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में कानून व्यवस्था की बैठक में आने वाले समय में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने व अलर्ट रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार समेत जिले भर के अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक दफ्तरों में बैठकर शिकायतों व लंबित संदर्भों का निस्तारण कराएं। ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जों को सख्ती के साथ हटवाएं। शासकीय वकीलों व ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।

डीएम ने समय से गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा। गुंडाएक्ट व मिनी गुंडाएक्ट के मामलों में सही कार्रवाई पर जोर दिया। दहेज, मेड़ बंदी व रानी लक्ष्मीबाई योजना के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई के लिए कहा। एसपी सुनील कुमार पी ने कहा कि आपराधिक व असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें