फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। निजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने हॉस्पिटल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद संचालक ने आपसी समझौता कर मामले को रफादफा कर दिया। परिजनों के हंगामे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसका संज्ञान लेकर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची, लेकिन तब तक संचालक हॉस्पिटल में ताला डालकर निकल गया।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के गांव नयापुवार की एक महिला के बुधवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। गांव की आशा बहू ने परिजनों को कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल में प्रसव कराने की सलाह दी। रात में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने तिर्वा कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल में गर्भवती को भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। थोड़ी देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
अस्पताल संचालक ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया और आपस में समझौता कर मामले को रफादफा कर दिया। परिजन जच्चा-बच्चा का शव लेकर घर चले गए। इस दौरान किसी ने निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस जांच के लिए गई थी। हॉस्पिटल में ताला लगा हुआ था। अगर मौत के प्रकरण में तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई जानकारी मिलती है तो हॉस्पिटल पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें