चपुन्ना। बुखार से पीड़ित मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। कानपुर में उसकी मौत हो गई।
ग्राम चपुन्ना निवासी संजू दिवाकर (32) दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सप्ताह भर पहले उसे दिल्ली में बुखार आ गया था। वहां से घर चला आया और यहीं पर इलाज कराने लगा। दो दिन पहले उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन फर्रुखाबाद ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। गुरुवार को संजू की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि संजू के पिता की मौत कई साल पहले हो गई थी। तीन भाई-बहनों मेंं वह सबसे बड़ा था और पूरे परिवार को चलाने की जिम्मेदारी थी। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। बेटे के शव को देख वृद्ध मां नन्हीं देवी बेसुध हो गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश निर्मल ने बताया कि संजू की मौत का कारण जानने को डेथ ऑडिट किया जाएगा।