फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के वाटर कूलर में उतरा करंट, पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। पीपल चौराहे पर पालिका द्वारा लगवाए गए वाटर कूलर से पानी पीते समय पल्लेदार की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोते-बिलखते परिजनों ने पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ककरैया निवासी संजीव कुमार (27) नगर के मुख्य मार्ग पर ट्रक से सामान उतार रहा था। ट्रक पीपल चौराहे पर पहुंचा तो संजीव को प्यास लगी। वह पालिका के वाटर कूलर पर पानी पीने पहुंचा। नल खोलते ही करंट लगने से तड़पने लगा।
चीख सुनकर भीड़ लग गई। लोग करंट से झुलसे संजीव को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से सौ शय्या अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संजीव का शव देख परिजन बेहाल हो गए। कस्बा इंचार्ज हरिओम गुप्ता मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थानेदार हरीशंकर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। करंट लगने से असमय काल के गाल में समाए संजीव का शव देख पत्नी कुसुमा बेसुध हो गई। वह कभी पति के शव तो कभी बेटियों को तरफ निहार रही थी।
कुसुमा का कहना था कि उसकी बेटियां शिवानी (09), सुहानी (04) व सोनाली (02) की पढ़ाई कैसे होगी। कौन इनके हाथ पीले कराएगा। कुसुमा के शब्दों से वहां खड़ा हर व्यक्ति गमगीन हो गया। संजीव पांच साल से पल्लेदारी कर रहा था।
विज्ञापन

उसके पिता रामबाबू के अलावा चार अन्य भाई भी पल्लेदारी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें