फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक बधिर बच्चों को दिए दीवाली उपहार

Sat, 07 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी सरायमीरा में संचालित मूक बधिर विद्यालय में शुक्रवार को समाजसेवी विपिन दीक्षित ने अन्य समाजसेवियों के साथ पहुंचकर बच्चों को दीवाली त्योहार को लेकर खाद्य पदार्थ, मिठाई, बिस्कुट, चाकलेट के अलावा 50-50 रुपये नगद दिए।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर प्रतिभा दिखाई। इस दौरान आंखों की रोशनी खो चुके एक बच्चे ने ढोलक की तान सुनाई। वहीं अन्य बच्चों ने गीत सुनाया। गूंगे बच्चों ने नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया। बाद में बच्चों ने पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी दी।

इससे पूर्व समाजसेवियों ने टीचरों से बेहतर ढंग से बच्चों को पढ़ाने का आह्वान किया। वहीं प्राइमरी स्कूल के बच्चों को भी बिस्कुट आदि सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान अमित वर्मा, विजय बहादुर कटियार, वार्डन राजेश गंगवार, एमआई टीचर मुकेश शाक्य, आलोक राठौर, स्वेता श्रीवास्तव, मोहित, सीमा सिन्हा, अरविंद वर्मा, सुशीला पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें