फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी छात्रा ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। दो घंटे तक छात्रा की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस बीच टिकट बुक कराने पहुंचे छात्रा के चाचा ने शिनाख्त की। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल सकी।
शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब युवती ने कन्नौज रेलवे स्टेशन से निकल रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। आरपीएफ व जीआरपी ने शिनाख्त के लिए पूछताछ की।
विज्ञापन

कामयाबी नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद बहादुर उज्जैना निवासी अनक पाल कन्नौज रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने पहुंचे। भीड़ देख वह भी पहुंच गए। उन्होंने भतीजी संयोगिता (19) पुत्री आदेश पाल के रूप में शिनाख्त की।
उन्होंने बताया कि भाई आदेश पाल खेती करते हैं। संयोगिता निजी कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सुबह 10 बजे घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद लकड़ा ने बताया कि युवती की शिनाख्त चाचा ने की है। स्टेशन पर खड़े लोगों ने बताया कि युवती ने मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दी है। परिजन युवती के आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें