फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गुजरात में ट्रक के अंदर मिला युवक का शव

Wed, 03 Jan 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। गुजरात के वडोदरा में ट्रक के अंदर नगर के एक युवक का शव संदिग्ध हालातों में मिला। वहीं पर काम कर रहे भाई ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बे के सरोजनी नगर निवासी अक्लीम उर्फ नूरी व बड़ा भाई जावेद गुजरात के वडोदरा में रहकर ट्रक चलाता है। अक्लीम का शव बड़ौदा के बाहर खेड़ा गांव के पास ट्रक के अंदर मिलने से साथियों में हड़कंप मच गया। भाई जावेद ने बताया कि तीन दिन से अक्लीम के फोन में घंटी बज रही थी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा थी। ट्रक भी ट्रांसपोर्ट पर नहीं पहुंचा। मंगलवार की शाम वडोदरा के बाहर खेड़ा गांव के पास साथी चालकों ने अक्लीम के ट्रक को खड़ा देखा। केबिन खोलने का प्रयास किया लेकिन वह खुला नहीं। शीशे से झांक कर देखा तो अक्लीम केबिन के अंदर पड़ा था। शीशा तोड़ाकर जब साथी चालक अंदर दाखिल हुए तो शव से दुर्गंध आ रही थी। तीन से चार दिन पहले मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अक्लीम की मौत की सूचना भाई जावेद ने परिजनों को दी और गुरुवार तक शव के साथ गांव पहुंचने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें