तिर्वा। लॉयर्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित किया गया। एसडीएम ने अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
20 दिन पहले लाॅयर्स बारएसोसिएन के वकीलों ने बैठक कर अध्यक्ष से लेकर सभी पदाधिकारियों के नाम पर चर्चा की गई थी। चयन समिति ने अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र राजपूत व महामंत्री पद पर अविनेश कुमार भारती के नाम पर सभी वकीलों ने मोहर लगाई। इसके अलावा पदों वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष शेर सिंह राणा, सहसचिव प्रहलाद, मीडिया प्रभारी अमित राजपूत को सर्वसम्मति से नियुक्ति किया था। नई कार्यकारिणी का तहसील सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम पवन कुमार मीणा ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार रत्नेश श्रीवास्तव, संरक्षक राजेंद्र राजपूत, मनोज राजपूत, सतीश राजपूत, भूपेंद्र सिंह, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।