फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद नहर में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। पिता की डांट से नाराज होकर नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव दो दिन बाद नहर में उतराता हुआ मिला है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रोहित बाथम (19) पुत्र प्रमोद बाथम को 13 अगस्त को किसी बात को लेकर पिता ने डांट दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने खड़िनी कस्बा में स्थित निचली गंग नहर में पुल के पास बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजा दुबे ने इलाकाई गोताखोरों को युवक की तलाश में लगाया था। सोमवार को मलिकपुर माइनर के पास युवक का शव उतराता हुआ मिला। रोहित के पिता मूंगफली का व्यापार कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें