फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के चलते परौर गांव में कई थानों का फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। पंचायत चुनाव की रंजिश में युवकों पर हमले के दो दिन बाद भी गांव में तनाव बना हुआ है। परौर गांव में कई थानों का फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने हमले के आरोपी जिला पंचायत सदस्य, उसके पिता व भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मकान के बाहर खड़ी जिला पंचायत सदस्य की बोलेरो को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार की रात को ग्राम परौर निवासी विवेक शाक्य, ग्राम कांकरपुर निवासी अपने दोस्त कमलेश के चार साल के बेटे शिवांग को दवा दिलाने के लिए गया था। लौटते समय घात लगाए बैठे परौर गांव निवासी भाजपा जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य, उसके पिता फूल सिंह, भाई सत्येंद्र सिंह शाक्य, अंशुल, वीरू शाक्य, महाराज सिंह, अनुपम गुप्ता ने लाइसेंसी राइफल, दोनाला बंदूक, तमंचा व धारदार हथियार से हमला कर दिया था। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सैफई के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने घायल विवेक के पिता गणेश चंद की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य, भाई सत्येंद्र, पिता फूल सिंह, अनुपम गुप्ता और अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है। भूपेंद्र के कब्जे से राइफल, भाई सतेंद्र के कब्जे से बंदूक और एक तमंचा भी बरामद किया है। तनाव को देखते हुए गुरसहायगंज, इंदरगढ़, विशुनगढ़, तालग्राम और छिबरामऊ थानों की पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें