फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ससुराल में युवक का फंदा पर लटका मिला शव

Wed, 19 Apr 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ससुराल में नाराज होकर युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शव लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के दन्नाहार गांव निवासी दिनेश कुमार (33) अपनी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के ककलापुर गांव में रहता था। सोमवार की रात नाराज होकर दिनेश ने कमरे में कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने शव लटकता देख तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें