फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बंद कमरे में पंखा से लटकता मिला युवक का शव

Fri, 12 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के सरायमीरा क्षेत्र में कचहरी रोड के एक मकान में युवक का शव पंखे की मदद से फंदे से लटका मिला। इससे वहां सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे लोग जब तक उसे बचा पाते, उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों में चर्चा है कि पारिवारिक तनाव में आकर उसने जान दे दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सरायमीरा के डाक बंगला रोड निवासी विवेक कुमार भदौरिया उर्फ ज्ञानू मकान में अकेले ही रहते थे। बड़े भाई का मकान करीब ही पुराने डीएम ऑफिस के पास है। वह पैरालाइसिस अटैक की वजह कर चलने-फिरने में असमर्थ हैं। शुक्रवार सुबह के दौरान ज्ञानू किसी से फोन पर बात कर रहे थे। उसके बाद उनके फोन पर कॉल तो पहुंची, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। रिश्तेदारों ने भी कॉल किया और रिसीव नहीं हुआ तो बात फैली। यह बात परिवार के लोगों तक पहुंची। इसके बाद कई और लोगों ने भी संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे पंखे की मदद से फंदा लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। भाई भानू भदौरिया ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सरायमीरा चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों में इसे लेकर अलग-अलग चर्चा हो रही है। तनाव की वजह कर आत्महत्या की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें