फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नीड फर्जी मतदान की शिकायत पर भाजपा-सपा समर्थकों में भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। फर्जी मतदान को लेकर तिर्वा रोड स्थित पिंक बूथ पर सपा और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पक्ष में मारपीट हुई। इससे मतदान स्थल पर भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारी और भारी पुलिस वालों ने लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ा। इसके अलावा अन्य मतदान केंद्रों पर भी फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए हुए गुरुवार को मतदान के दौरान गुरसहायगंज नगर पालिका में सरोजनी देवी आर्य बालिका इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान को लेकर सपा और भाजपा के एजेंटों में विवाद हो गया। विवाद होते ही दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए और मारपीट होने लगी। मारपीट से मतदान केंद्र पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार बीच-बचाव किया। इसके बाद कुछ ही दूरी पर गुरुकृपा इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के बाहर भी सभासद पद के दो प्रत्याशियों के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी डॉ. अरविंद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को लाठी पटक कर खदेड़ दिया। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण मतदान करने की बात कही। विवाद की जानकारी पर डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एसपी कुंवर अनुपम सिंह भारी पुलिस और केंद्रीय बल के साथ पहुंचे। उन्होंने एएसपी डॉ. अरविंद कुमार से घटना की जानकारी ली। विधायक अर्चना पांडे भी समर्थकों के साथ पहुंच गईं और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। चावल मंडी में फर्जी मतदान को लेकर सभासद पद के प्रत्याशी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौजूद पुलिस वालों ने भीड़ को खदेड़ दिया। मोहल्ला रामगंज स्थित एबी महाविद्यालय में मतदान की गति धीमी रहने से मतदाताओं को काफी समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। यहां पर भी फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें