तिर्वा। कमरे में रस्सी के फंदे से युवक को लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिनौरा रामपुर में सोमवार की शाम को सलामत अली (22) का सोमवार को घर के अंदर कमरे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने उसे लटकते देखा और आनन-फानन में नीचे उतारा। इसके बाद परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने सलामत को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।