फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित 10 घायल

Tue, 16 Apr 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव बिहारीपुरा निवासी डीसीएम चालक रामवीर व हेल्पर छोटे भाई विनोद के साथ गुजरात के कच्छ से संतरा लादकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे। सोमवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 180 अमोलर गांव के पास डीसीएम डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें चालक और हेल्पर दोनों घायल हो गए।
दूसरी घटना में बाराबंकी लखपेड़ाबाग नई बस्ती निवासी चालक विशाल (25) अपनी मां सुनीता (60) मसौली, साहदतगंज निवासी उदय प्रताप, दो बेटी रंजीता, मंजीता के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना तालग्राम के बेहटा गांव के सामने रविवार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


तीसरी घटना में नोएडा गौतम बुद्ध नगर थाना सेक्टर 168 छपरौली बांगर मकान नंबर 134 निवासी प्रवीण कुमार नोएडा से श्रावस्ती जा रहे थे। साथ में पत्नी सोनम, दो पुत्र शिवांश (3), देवांश (1) भी थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के रनवा गांव के सामने सोमवार सुबह कार खड़ी कर बच्चों को टॉयलेट कराने उतर गए। पीछे से आ रहे टैंकर ने कार में दाहिनी साइड में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और सोनम घायल हो गई।
चौथी घटना में फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर रूपपुरा निवासी असलम लखनऊ से शिकोहाबाद खाली ट्रक लेकर जा रहे थे। साथ में खलासी उसका असहर भी था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना तालग्राम बेहटा गांव के पास सोमवार अलसुबह असलम को नींद आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर 40 मीटर एमबीसीबी, जाली एवं लोहे के एंगल तोड़ते हुए आरओडब्ल्यू एरिया में जाकर पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें