फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 02 Dec 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मायके पक्ष को शांत कराकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन



विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी अंशुल तिवारी की शादी 10 फरवरी को फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढर्रा निवासी नेहा (19) के साथ हुई थी। शनिवार की शाम को नेहा का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से पंखे में लटका मिला। नेहा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर विशुनगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जानकारी पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंच गए। सूचना पाकर नायब तहसीलदार भरत मौर्या भी हरिहरपुर पहुंचे। पिता सुनील मिश्रा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालीजन कार व अंगूठी, सोने की चेन की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करते थे। इससे पहले भी हत्या की नीयत से बेटी पर कई बार हमला किया गया। शनिवार को ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को फांसी पर लटका कर मार दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


दीपावली पर घर आया था पति

नेहा का पति अंशुल सूरत में रहकर नौकरी करता है, जबकि घर पर नेहा के साथ उसकी वृद्ध सास रहती थी। अंशुल दीपावली के त्योहार पर घर आया था और त्योहार मनाने के बाद वापस सूरत चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें