फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बरामदे में गमछे से लटकता मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। घर के बरामदे में वृद्ध का शव गमछे से फंदे पर लटकता मिला। वृद्ध दिल्ली में नौकरी करता था और तीन माह पहले घर आया था। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के हीरापुरवा गांव निवासी संतराम राजपूत (55) शुक्रवार सुबह घर के बरामदे के कुंडे में गमछे से लटकता मिला। शव को लटकता देखकर परिजनों में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने बताया कि संतराम दिल्ली में काम करते थे। दिल्ली महीने पहले ही गांव वापस आए थे। संतराम की पत्नी की पांच साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह परेशान रहते थे। थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें