मां रोशन देवी ने बताया कि आंबेडकर नगर के रहने वाले एक युवक ने बेटे को पार्टी के लिए फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह बेटे को लगातार फोन करती रही पर घंटी जाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
सूचना पाकर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और नमूने इकट्ठा किया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। खेती के काम से जुड़ा था। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
नौ माह पहले विधवा महिला से हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि आशीष की शादी नौ माह पहले पूरन नगला गांव की रहने वाली एक विधवा से कराई गई थी। पत्नी पिछले दो माह से मायके में रह रही है। आशीष ने आंबेडकर नगर के रहने वाले युवक से समझौता कराकर विदा कराने की बात कही थी, तो उसने आशीष से एक लाख रुपये लिए थे।
एक माह पहले ही आशीष ने बेचा था खेत
ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पहले ही आशीष ने एक बीघे खेत गांव के ही एक युवक को बेच दिया था। जिसके आशीष के भाई अशोक कुमार, अनिल कुमार व पुनीत कुमार ने खेत खरीदने वाले युवक पर मुकदमा ठोक दिया। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।