तीन माह पहले सुधा ने एक बेटे को भी जन्म दिया थी। उसी बच्चे को देखने और पत्नी को लेने की बात कहकर वह शुक्रवार को भाई उमाशंकर से बताकर ससुराल गया था। उसकी जेब में छिबरामऊ से मैनपुरी रोडवेज की टिकट भी निकला है।
मौके पर पहुंचे सरायप्रयाग चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांचकी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।