संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में रस्सी के फंदे से गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के डडियन गांव निवासी अशर्फीलाल के पुत्र पप्पू (35) का शव बुधवार की सुबह गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। खेत जा रहे लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पप्पू ट्रक समेत अन्य गाड़ियों का चालक के रूप में काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच घरेलू विवाद को लेकर हादसे की वजह की आंशका जताई है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।