फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के सेवानिवृत सैनिक का शव कन्नौज में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद जिले के सेवानिवृत्त सैनिक का शव छिबरामऊ इलाके के खेत में शुक्रवार सुबह मिला। वह बुधवार को घर से आलू बेचने के लिए निकले थे। मैनपुरी जनपद की नवीगंज मंडी में बिक्री करनी थी। अलग रूट पर पांच किमी दूर शव मिलने से परिजनों में घटना को लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भीमसराय गांव में सेवानिवृत्त सैनिक का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर सौ शय्या अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। दोपहर को फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना अंतर्गत बनकटी बिहार के लोग अस्पताल पहुंचे। इन्होंने शव की शिनाख्त तेजवीर सिंह (56) पुत्र विजय सिंह के रूप में की। परिजनों ने बताया कि तेजवीर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे।
बुधवार को आलू बेचने मैनपुरी जनपद की नवीगंज मंडी गए थे। आलू बेचने के बाद घर नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। गुरुवार को पूरे दिन परिजनों ने तलाश की। शुक्रवार को शव मिला। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

दो सौ रुपये लेकर घर से निकले थे तेजवीर सिंह
पंद्रह साल पहले तेजवीर सिंह असम राइफल्स में सैनिक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी के अलावा बेटा आकाश व दो बेटियां हैं। वह अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पिता भी आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर रह चुके हैं। परिजनों ने बताया कि तेजवीर सिंह महज दो सौ रुपये लेकर बुधवार को घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें