फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में मिला शव, फैली सनसनी

विज्ञापन
काली नदी के पुल से शव देखते कोतवाल नागेंद्र पाठक - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। काली नदी में शव बहता देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र में तहसीपुर गांव के सामने पुल के पास ग्रामीणों ने काली नदी में शव देखा। सूचना पर सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक और उप निरीक्षक सुरेश कुमार पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शरीर पर मटमैले कलर की बनियान है। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शव लगभग पांच या छह दिन पुराना है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह सामने आएगी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। छानबीन और पूछताछ चल रही है। जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें