फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी पद के प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति

Wed, 14 Oct 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के खिलाफ आरक्षण के लिए फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाने का आरोप लगाया गया है।  उनका पर्चा खारिज करने की मांग की गई है।   
विज्ञापन


तिर्वा तहसील क्षेत्र के उमर्दा व हसेरन ब्लॉक क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच चल रही है। 15 अक्तूबर को रिटर्निंग ऑफीसर उदयराज यादव की हरी झंडी मिलने के बाद वैध व अवैध पाए गए पर्चों की अधिकारिक पुष्टि की जाएगी। वार्ड 22 का आरक्षण अनुसूचित जाति के लिए है।

यहां पर एक प्रत्याशी ने जो नामांकन पत्र दाखिल किया है, उसमें अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र लगाया है। इससे पहले उन्होंने कई जगह पिछड़ा जाति का प्रमाण पत्र लगाकर लाभ प्राप्त किया है। सभी दस्तावेजों के साथ एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने एआरओ के समक्ष शिकायत की। मामले की जानकारी डीडी कृषि डॉ. राजेश कुमार के पास पहुंची। उन्होंने आरओ को अवगत कराया।
विज्ञापन


बताया गया है कि गुरुवार को इसका फैसला होगा। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सभागार में अपने-अपने पर्चों की जांच कराने के लिए उम्मीदवार काफी देर तक डटे रहे। आठ वार्डों से कुल 202 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 16 को पर्चा वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें