फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति डीडीसी और पत्नी बनीं बीडीसी

Tue, 03 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव ने बेशक अबकी वोटरों ने दिग्गजों को धूल चटा दी हो, पर विकास खंड सौरिख के वोटरों ने नया इतिहास रचा है। यहां पति ने जहां जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीता हो। वहीं उनकी पत्नी को वोटरों ने अपना क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनकर रिकार्ड कायम किया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत सौरिख की पूर्व चेयरमैन नीलम बबली यादव के पति रणवीर सिंह यादव अबकी जिला पंचायत के वार्ड 18 से सदस्य पद के लिए चुनाव लड़े थे, जबकि वह क्षेत्र पंचायत के वार्ड 44 वीरपुर से सदस्य पद के लिए मैदान में थी। मतगणना के बाद की गई परिणामों की घोषणा में नीलम यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित की गई।

उनका परिणाम आने के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे उनके पति रणवीर सिंह यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने कुलदीप यादव को 2116 मतों से हराया। पति-पत्नी के चुनाव जीतने पर उनके समर्थकों ने दोनों को फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें