फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक सवार सेल्समैनों को पीटकर 65 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। शराब की दुकान बंद कर बिक्री के रुपये लेकर घर जा रहे बाइक सवार सेल्समैनों को बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया और फरार हो गए। मारपीट में एक सेल्समैन गंभीर रूप घायल हो गया। लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन




इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर सादी गांव निवासी ब्रजेश कुमार व उसका चचेरा भाई मोहित पाल क्षेत्र के गंभीरपुर्वा व बैलामऊ सरैया में स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे गंभीरपुर्वा की दुकान बंद कर ब्रजेश बिक्री का करीब 39 हजार रुपये लेकर बैलामऊ सरैया वाली दुकान पर पहुंचा। दुकान बंद कर मोहित व ब्रजेश 65 हजार रुपये लेकर चचेरे भाई योगेश के साथ बाइक से घर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर झाड़ियों में घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया।
हमले में बाइक सवार तीनों युवक सड़क किनारे गिर पड़े। ब्रजेश किसी तरह मौके से भाग निकला। बदमाशों ने मोहित से 65 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश पीछे से आ रही बाइक पर सवार होकर भाग गए। घटना की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एएसपी अजय कुमार, एसओजी टीम समेत अन्य थाने की पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें