तालग्राम। एक्सप्रेसवे की यलो लाइन पर खड़ी कार में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
फरीदाबाद सेक्टर 55 एच/एनओ 1425 निवासी सुग्रीव रविवार को कार से गाजीपुर जा रहे थे। साथ में पुत्र अमित (23), अनुज (18), भाई योगेश (40) व भतीजा अमितेश (16) भी थे। आगर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरते समय थाना तालग्राम रंनवा गांव के पास कार खड़ी कर लघुशंका करने लगे। कार पर अनुज और अमितेश बैठे रहे। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। डीसीएम को फिरोजाबाद थाना अरॉव गांव अजमाबाद निवासी उमेश कुमार चला रहा था। कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोला प्लाजा निकवा कट पर खड़ा करा दिया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।