फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर में घुसकर 30 हजार की नकदी व जेवरात किए पार

Sun, 04 Jun 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर जनू के मजरा चमन नगरिया में घर में घुसकर 30 हजार की नकदी व जेवरात पार कर दिए गए। पीड़ित ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर जनू के मजरा चमन नगरिया निवासी रेंजू ने बताया कि शनिवार की रात 10 बजे के करीब गांव का ही एक युवक साथी के साथ उनके घर में घुस आया। उसने कमरे में रखी अलमारी से 30 हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी व सोने की चेन चोरी कर ली। शोरगुल सुनकर परिजन जाग गए और आरोपी को दबोच लिया। हालांकि बाद में वह मौका पाकर भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार पाठक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें