कन्नौज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर में कबाड़ हो चुके गत्तों को लेकर जा रही डीसीएम में शॉट सर्किट से आग लग गई। हाईवे पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने हाईवे की दोनों लेन पर यातायात बंद कराकर आग पर काबू पाया। इससे करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग छिबरामऊ की ओर से एक डीसीएम कानपुर की ओर जा रही थी। तभी शाॅर्ट सर्किट होने से इंजन से धुआं उठने के साथ ही आग लग गई। जिस जगह डीसीएम में आग लगी, उससे चंद कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप भी था, जिससे अफरा तफरी मच गई।
डीसीएम में आग लगने के बाद ड्राइवर के नीचे उतरकर चिल्लाने के बाद पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारी सजग हो गए। मौके पर पानी की व्यवस्था करते हुए कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड टीम को आग की सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सदर कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के कारण डीसीएम में आग लगी थी।