फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सास के उत्पीड़न से परेशान बहू ने मांगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। पारिवारिक कलह और सास के उत्पीड़न से तंग आकर एक विवाहिता ने पुलिस की शरण ली है। पीड़िता ने सास पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और पति के हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर घर उजाड़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी अर्चना जाटव ने बताया कि सास लंबे समय से उसके और पति के साथ लगातार अत्याचार कर रही है। इस कारण जीना दुश्वार हो गया है। पति के नाम पर तीन बीघा कृषि भूमि दर्ज है। आरोप है कि सास उस जमीन को मनमाने ढंग से दूसरों को बटाई या उधारी पर दे देती है और उससे होने वाली आमदनी या उपज में से उन्हें फूटी कौड़ी तक नहीं देती। सास की इसी प्रताड़ना के चलते उसका पूरा परिवार बिखर चुका है। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें