फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः बोलेरो सवार लोगों ने घुड़सवारी ट्रेनर को किया अगवा, हत्या का आरोप

विज्ञापन
जानकारी देता पिता प्रमोद कुमार यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
विशुनगढ़ इलाके के मटेहना गांव से बोलेरो सवार लोगों ने घुड़सवारी के ट्रेनर का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप है। ट्रेनर के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के गांव धौकलपुर तिसौली निवासी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बेटा भीम सिंह(22) कन्नौज जिले में घुड़सवारी की ट्रेनिंग देता है। इसी इलाके के कुशलपुर कैरदा गांव की युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। युवती की बरात इसी माह की 13 तारीख को आनी है। युवती के परिजनों ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे बोलेरो से मटेहना गांव के पास से बेटे का अपहरण कर लिया।
युवक के परिजनों के आरोप से पुलिस विभाग में हड़कंप है। विशुनगढ़ के प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल जांच कर रहे हैं। आला अधिकारियों ने सर्विलांस टीम को भी जिम्मेदारी साैंपी है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी विशुनगढ़ पहुंचे। उन्होंने जांच की। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें