फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल, दूध व घी बांटने के लिए अभी नहीं आया बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सरकार ने कुपोषण मिटाने के लिए सूखा राशन वितरण योजना शुरू की है। इसमें गेहूं, चावल, चना के अलावा दाल, दूध व घी का वितरण होना है। एक माह बाद भी अभी तक दाल, दूध व घी बांटने के लिए बजट नहीं मिला है। लाभार्थियों को गेहूं और चावल बांटा गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले में नौ नवंबर से वितरण शुरू हुआ। 1615 केंद्रों पर 1,72,192 बच्चों, गर्भवती, धात्री व किशोरियों को चयनित किया गया। इन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों पर गेहूं व चावल बांटा गया। यह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कोटेदारों से लेकर पैकिंग कर दिया। दाल, घी व दूध नहीं मिला। दाल सिर्फ चार पांच केंद्रों पर बांटी गई। अब दिसंबर माह की शुरुआत हो चुकी है। अभी कोटेदारों को राशन नहीं मिला है। संबंधित विभाग उठान न होने का हवाला देकर शांत बैठे हैं। लोगों के मुताबिक विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से सूखा राशन योजना सफल नहीं हो पा रही है।
100 प्रतिशत राशन का नहीं हुआ वितरण
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सूखा राशन बांटने की योजना लचर साबित हो रही है। पहले माह 100 फीसदी वितरण नहीं हो सका। इस माह का राशन अब तक नहीं मिला है। वहीं शासन से सख्त आदेश हैं कि लाभार्थियों को हर माह खाद्यान्न का समय पर वितरण किया जाए।
विज्ञापन

हाल ही में जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय व ब्लाक स्तरीय अफसरों के साथ सूखे खाद्यान्न वितरण को लेकर बैठक की गई थी। इसमें छूटे लाभार्थियों को शामिल करने पर अधिक फोकस रहा। दाल, दूध व घी वितरण के बारे में उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श चल रहा है। आदेश मिलने पर वितरण करवाया जाएगा। योजना से कोई लाभार्थी वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

-आरएन सिंह, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें