गणपति बप्पा मोरया, अबकी बरस तू जल्दी आ। इस मनोकामना के साथ भक्तों ने दस दिनों तक गणेश महोत्सव मनाकर रविवार को गणेश मूर्ति विर्सजन किया। इस दौरान विसर्जन यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। सैकड़ों लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन कर विदाई दी।
शहर के बाबा मनकामेश्वर मंदिर मोहल्ला कटरा, मकरंदगर में बाबा कुआं स्थित गणेश महोत्सव, कचहरी टोला, सरायमीरा के शिवाजी नगर सहित अन्य स्थानों से शोभायात्राएं निकाली गई। मकरंदनगर से शुरू हुई शोभायात्रा में लोग भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। लाखन तिराहे से पहले भक्तों के पानी व प्रसाद के लिए स्टाल लगाया गया।
जय बाबा गौरीशंकर कांवर सेवा समिति के स्टाल लगाकर भक्तों को खीर वितरण किया। इसके अलावा शोभायात्रा कई जीवांत झांकियां शामिल रही। शंकर-पार्वती के नृत्य को लोगों ने जमकर सराहा। कई विसर्जन यात्राओं के निकलने से पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन ने एक-एक करके यात्राओं को निकाला। भक्तों ने सलेमपुर तारा बांगर स्थित काली नदी में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया।
गाजे-बाजे के बीच खूब बटा हलवा
ठठिया। कस्बे के रामजानकी मंदिर से निकली श्रीगणेश विसर्जन यात्रा में ठठिया व आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुई मानीमऊ गंगा घाट के लिए रवाना हुई। रामजी गुप्ता, सत्यम ओमर, श्याजी ओमर ने बाजार में केला व बिस्कुट, लक्ष्मीनरायन गुप्ता, अनमोल गुप्ता ने बूंदी, रन्ने मिश्रा ने मेन मार्केट में हलवा, नरेश राठौर ने जैनपुर रोड पर हलवा, अनूप राठौर, संजय यादव, महेश यादव ने मानीमऊ मोड़ पर, अरविंद राठौर, रामशरण राठौर ने बूंदी, पकौड़ी व ठंडा पानी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को बांटा।
विसर्जन यात्रा में भगवान गणेश के विभिन्न रूपों की आकर्षक झांकियां थीं। इस मौके पर राजनरायन ओमर, संतराम कटियार, श्यामकिशोर वर्मा, अरुण ओमर, बिक्कू शर्मा, दीपक गुप्ता, रामू दिवाकर, संजय राठौर, संतोष राठौर, रामचंद्र शर्मा, रामकुमार, बबलू यादव, राजेश यादव, विजय द्विवेदी, हरिओम यादव, योगेंद्र कुशवाहा, मनोज अवस्थी, मदन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।