फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा/कन्नौज। चक्रवाती तूफान ने तहसील क्षेत्र में रविवार को कहर बरपाया। खेतों में खड़ी धान, मक्का समेत कई फसलें तूफान व बारिश से नष्ट हो गईं। तूफान में तेज हवा के झोंको से पोल टूट कर गिर पड़े। इससे बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कई पेड़ उखड़ गये, तो कई जगहों पर नवरात्रि के पर्व में लगे मां दुर्गा के पंडाल हवा के झोंकों में उखड़ गए।
विज्ञापन


शनिवार की शाम अचानक आए चक्रवाती तूफान ने तहसील क्षेत्र के फखरपुर बरेवा, दन्नापुर्वा, उदईपुर्वा, भुन्ना ,जनेरी, भिखनीपुर्वा, चंदौली, इनायतपुर, होलेपुर, भदौसी, बसाऊनपुर्वा, ठठिया, बेहटा, अचनकापुर, गढिया, कुरशारा, दौलतपुर गांव में जमकर तबाही मचाई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से खड़ी धान व मक्का की फसलें नष्ट हो गईं। आलू की बुआई कर चुके थे उनके खेत में पानी भर गया। मकानों के टीनशेड उखड़ कर दूर जा गिरे।
पोल ट्रांसफार्मर समेत टूट कर गिर गये, तो पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने खुद पेड़ हटा कर रास्ता खोला। इसी दौरान तूफान में फंसे लोग तेज हवाओं से बचने का प्रयास करते रहे। ठठिया कस्बे में ईठ भट्ठे के निकट बिजली का पोल ट्रांसफार्मर समेत गिर गया। यही नहीं कस्बा ठठिया में तपेश्वरी मंदिर पर भक्तों ने मां का पंडाल सजाया था, वह भी उखड़ गया। कई मूर्तियां टूट गईं। तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि भुन्ना गांव में तूफान के दौरान एक दीवार गिरने से दो बकरियों की दबकर मौत की जानकारी हुई है। इसके अलावा फसलों के नुकसान को लेकर लेखपालों से सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-
हवा के निम्न दाब से आया चक्रवाती तूफान
कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि हवा के निम्न दाब के कारण चक्रवाती तूफान आ रहे हैं। विपरीत दिशा की तरफ से आ रही हवाओं के आपस में टकराने से चक्रवात आता है। जिले में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अलग-अलग हिस्सों में चक्रवाती तूफान आ रहे हैं। अभी तक चक्रवाती तूफान से कोई जनहानि नहीं हुई। केवल फसलों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें