सौरिख। साइबर ठगों ने युवक से फोन पर संपर्क कर उसके खाते से 97000 रुपये पार कर दिए। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र की खड़िनी चौकी के ग्राम गुलरिया निवासी कमल किशोर पुत्र अहिबरन लाल ने बताया कि उनका खाता बैंक आफ इंडिया की हरिभानपुर शाखा में है। मोबाइल नंबर से रिफंड मनी गूगल पर सर्च किया था। इसके बाद उनके नंबर पर फोन आया। कॉलर ने बातों में उलझाकर खाते से दो बार में 97000 रुपये पार कर दिए।
इसकी बैंक जाकर शिकायत दर्ज कराई। कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि युवक साइबर क्राइम का शिकार हुआ है। मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।