फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार बांधते समय करंट उतरने से मिस्त्री झुलसा

Tue, 23 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 तिर्वा क्रासिंग कृष्णा नगर में ठेकेदारी के तहत खंभे पर बिजली के तार लगा रहा युवक को हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। इससे वह झुलसकर नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में अन्य साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदापुर गांव निवासी पवन यादव (24) पुत्र मोदर यादव बिजली विभाग में ठेकेदारी के तहत बिजली फिटिंग का काम करता है। सोमवार को वह सरायमीरा स्थित कृष्णा नगर में बिजली ठीक कर रहा था।  खंभे पर चढ़कर वह तार बांधने लगा। इसी दौरान अचानक किसी क्रास पर हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन से छू गया। करंट आने से वह झुलस गया। इसके बाद खंभे से नीचे आ गिरा। यह हादसा देख अन्य साथियों ने उसे तत्काल टेंपो पर लिटाकर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें